ज्योतिष ब्लॉग

कल्प के प्रकार

1 मिनट पढ़ें

कल्प पाँच प्रकार के माने गये हैं-

  1. नक्षत्रकल्प
  2. वेदकल्प
  3. संहिताकल्प
  4. आङ्गिरसकल्प
  5. शान्तिकल्प

  • नक्षत्रकल्प में नक्षत्रों के स्वामी का विस्तारपूर्वक यथार्थ वर्णन किया गया है  ।
  • वेदकल्प में ऋगादि-विधानका विस्तारसे वर्णन है — जो धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की सिद्धि के लिये कहा गया है ।
  • संहिताकल्प में तत्त्वदर्शी मुनियों ने मन्त्रों के ऋषि, छन्द और देवताओं का निर्देश किया है।
  • आङ्गिरस कल्प में स्वयं ब्रह्माजी ने अभिचार-विधि से विस्तारपूर्वक छः कर्मों का वर्णन किया है।
  • शान्तिकल्प में दिव्य, भौम और अन्तरिक्ष-सम्बन्धी उत्पातों की पृथक्-पृथक् शान्ति बतायी गयी है।

इस लेख से आगे व्यक्तिगत मार्गदर्शन चाहिए?

व्यक्तिगत सलाह और समयबद्ध कदमों के लिए पंडित पवन कुमार शर्मा से परामर्श बुक करें।

परामर्श बुक करें
कल्प के प्रकार | Tarush Astro