Skip to content Skip to footer

मेष राशि में गुरु हो तो जातक वादी, वकील, ऐश्वर्यशाली, तेजस्वी, प्रसिद्ध, कीर्तिमान्, विजयी होता है।

वृष राशि में गुरु हो तो जातक आस्तिक, पुष्ट शरीर, सदाचारी, धनवान्, चिकित्सक, विद्वान्, बुद्धिमान् होता है।

मिथुन राशि में गुरु हो तो जातक विज्ञान विशारद, अनायास धन प्राप्त करने वाला, लोक-मान्य, लेखक, व्यवहार कुशल होता है।

कर्क राशि में गुरु हो तो जातक सदाचारी, विद्वान्, सत्यवक्ता, महायशस्वी, साम्य बादी, सुधारक, योगी, लोकमान्य, सुखी, धनी, नेता होता है।

सिंह राशि में गुरु हो तो जातक सभाचतुर, शत्रुजित्, धार्मिक, प्रेमी कार्यकुशल होता है।

कन्या राशि में गुरु हो तो जातक सुखी, भोगी, विलासी, चित्रकला निपुण, चंचल होता है।

तुला राशि में गुरु हो तो जातक बुद्धिमान्, व्यापार-कुशल, कवि, लेखक, सम्पादक, बहुपुत्रवान्, सुखी होता है।

वृश्चिक राशि में गुरु हो तो जातक शास्त्रज्ञ, कार्यकुशल, राजमन्त्री, पुण्यात्मा होता है।

धनु राशि में गुरु हो तो जातक धर्माचार्य, दम्भी, घूर्त, रतिप्रेमी होता है।

मकर राशि में गुरु हो तो जातक द्रव्यहीन, प्रवासी, व्यर्थ परिश्रमी,चंचलचित्त, घूर्त होता है।

कुम्भ राशि में गुरु हो तो जातक डरपोक, प्रवासी, कपटी, रोगी होता है।

मीन राशि में गुरु हो तो जातक लेखक, शास्त्रज्ञ, राजमान्य, गर्वहीन, शान्त, दयालु, व्यवहार कुशल, साहित्य-प्रेमी होता है।

en_USEN
_____________________________________________________________