Skip to content Skip to footer

मेष राशि में सूर्य हो तो जातक आत्मवली, स्वाभिमानी, प्रतापी, चतुर, पित्तविकारी, युद्धप्रिय, साहसी, महत्त्वाकाक्षी, शूरवीर, गम्भीर, उदार होता है।

वृष राशि में सूर्य हो तो जातक स्वाभिमानी, व्यवहारकुशल, शान्त, पापभीरु, मुखरोगी स्त्रीद्वेपी होता है।

मिथुन राशि में सूर्य हो तो जातक विवेकी, विद्वान्, बुद्धिमान्, मधुर भाषी, नम्र, प्रेमी, धनवान्, ज्योतिषी, इतिहासप्रेमी, उदार होता है।

कर्क राशि में सूर्य हो तो जातक कीर्तिमान् लब्ध-प्रतिष्ठ, कार्यपरायण, चंचल, साम्यवादी, परोपकारी, इतिहासज्ञ, कफरोगी  होता है।

सिंह राशि में सूर्य हो तो जातक योगाभ्यासी , सत्सगी, पुरुषर्थी, धैर्य शाली, तेजस्वी, उत्साही, गम्भीर, क्रोधी, वनविहारी होता है।

कन्या राशि में सूर्य हो तो जातक मन्दाग्निरोगी, शक्तिहीन, लेखन-कुशल, दुर्बल, व्यर्थ बोलने वाला होता है।

तुला राशि में सूर्य हो तो जातक आत्मवलहीन, मन्दाग्निरोगी, परदेशाभिलापी, व्यभिचारी, मलीन होता है।

वृश्चिक राशि में सूर्य हो तो जातक गुप्त उद्योगी, उदररोगी, लोकमान्य, क्रोधो, साहसी, लोभी, चिकित्सक होता है।

धन राशि में सूर्य हो तो जातक वुद्धिमान्, योगमार्गरत, विवेकी, घनी, आस्तिक, व्यवहारकुशल, दयालु, शान्त होता है।

मकर राशि में सूर्य हो तो जातक चंचल, झगडालू, वहुभाष, दुराचारी, लोभी होता है।

कुम्भ राशि में सूर्य हो तो जातक स्थिरचित्त, कार्यदक्ष, क्रोधी, स्वार्थी होता है।

मीन राशि में सूर्य हो तो जातक ज्ञानी, विवेकी, योगी, प्रेमी, बुद्धि मान्, यशस्त्री, व्यापारी और श्वसुर से लाभान्वित होता है।

en_USEN
_____________________________________________________________