ज्योतिष ब्लॉग

विशाखा नक्षत्र शांति

1 मिनट पढ़ें

दान -

विशाखा नक्षत्र की शांति के लिए वस्त्रादि तथा धन का दान करना चाहिए ।

रत्न -

पुखराज रत्न विशाखा नक्षत्र के स्वामी गुरु ग्रह को बल प्रदान करने के लिए पहना जाता है । इसका रंग हल्के पीले से लेकर गहरे पीले रंग तक होता है ।

शुभ प्रभाव - धन, विद्या, समृद्धि, अच्छा स्वास्थय प्रदान करता है ।

धारण - पुखराज रत्न को दायें हाथ की तर्जनी उंगली में गुरुवार को धारण करना चाहिए ।

व्रत -

विशाखा नक्षत्र के स्वामी गुरु ग्रह का व्रत 16 बृहस्पति वारों तक करना चाहिये । पीले रंग के वस्त्र धारण करना चाहिये । भोजन में चने के बेसन, घी और चीनी से बनी मिठाई लड्डू ही खाये । यह व्रत विद्यार्थियों के लिये बुद्धि और विद्याप्रद है । इस व्रत से धन की स्थिरता और यश की वृद्धि होती है । अविवाहितों को यह व्रत विवाह में सहायक होता है ।

मन्त्र -

जप संख्या – 10000

वैद मन्त्र -
ॐ इन्द्रान्गी आगत गवं सुतं गार्भिर्नमो वरेण्यम ।
अस्य पात घियोषिता ।
पौराणिक मंत्र -
इंद्राग्नीशुभदौ स्यातां विशाखा देवतेशुभे ।
नमोम्ये करथारुढौ वराभयकरांबुजौ । 
नक्षत्र देवता मंत्र -
ॐ इंद्राग्नीभ्यां नमः ।
नक्षत्र नाम मंत्र -
ॐ विशाखाभ्यां नमः ।
पूजन -

विशाखा नक्षत्र को अनुकूल बनाने के लिए नीम के पौधे की पूजा की जाती है ।

इस लेख से आगे व्यक्तिगत मार्गदर्शन चाहिए?

व्यक्तिगत सलाह और समयबद्ध कदमों के लिए पंडित पवन कुमार शर्मा से परामर्श बुक करें।

परामर्श बुक करें
विशाखा नक्षत्र शांति | Tarush Astro