ज्योतिष ब्लॉग

रेवती नक्षत्र शांति

1 मिनट पढ़ें

दान -

रेवती नक्षत्र की शांति के लिए कांस्य के पात्र का दान करना चाहिए ।

रत्न -

पन्ना रत्न रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध ग्रह को बल प्रदान करने के लिए पहना जाता है पन्ना हल्के हरे रंग से लेकर गहरे हरे रंग में पाया जाता है ।

शुभ प्रभाव -  पन्ना रत्न  दायें हाथ की कनिष्का उंगली में बुधवार को धारण करना चाहिए ।

धारण - पन्ना रत्न  दायें हाथ की कनिष्का उंगली में बुधवार को धारण करना चाहिए ।

व्रत -

रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध ग्रह का व्रत 17 बुधवारों तक करना चाहिये । हरे रंग का वस्त्र धारण करना चाहिये । भोजन में नमक रहित मूँग से बनी चीजें खानी चाहिये जैसे मूँग का हलवा, मूँग की पंजीरी, मूँग के लड्डू इत्यादि । भोजन से पहले तीन तुलसी के पत्ते चरणामृत या गंगाजल के साथ खाकर तब भोजन करे । इस व्रत के करने से विद्या और धन का लाभ होता है । व्यापार में उन्नति होती है और शरीर स्वस्थ रहता है ।

मन्त्र -

जप संख्या – 10000

वैद मन्त्र -
ॐ पूषन तव व्रते वय नरिषेभ्य कदाचन ।
स्तोतारस्तेइहस्मसि । ॐ पूषणे नम: ।
पौराणिक मंत्र -
पूषणं सततं वंदे रेवतीशं समृध्दये ।
वराभयोज्वलकरं रत्नसिंहासने स्थितम् ॥
नक्षत्र देवता मंत्र -
ॐ पूष्णे नमः।
नक्षत्र नाम मंत्र -
ॐ रेवत्यै नमः।
पूजन -

रेवती नक्षत्र को अनुकूल बनाने के लिए महुआ के पौधे की पूजा की जाती है ।

इस लेख से आगे व्यक्तिगत मार्गदर्शन चाहिए?

व्यक्तिगत सलाह और समयबद्ध कदमों के लिए पंडित पवन कुमार शर्मा से परामर्श बुक करें।

परामर्श बुक करें
रेवती नक्षत्र शांति | Tarush Astro