सामग्री पर जाएं Skip to footer

मेष राशि में चन्द्रमा हो तो जातक दृढशरीर, स्थिर सम्पत्तिवान्, शूर, बन्धुहीन, कामी, उतावला, जल-भीरु होता है।

वृप राशि में चन्द्रमा हो तो जातक सुन्दर, प्रसन्नचित्त, कामी, दानी, कन्या सन्ततिवान्, शान्त, कफरोगी होता है।

मिथुन राशि में चन्द्रमा हो तो जातक रति कुशल, भोगी , मर्मज्ञ, विद्वान्, नेत्रचिकित्सक होता है।

कर्क राशि में चन्द्रमा हो तो जातक सन्ततिवान्, सम्पत्तिशाली, श्रेष्ठ बुद्धि, जलविहारी, कामी, कृतज्ञ, ज्योतिषी, उन्माद रोगी होता है।

सिंह राशि में चन्द्रमा हो तो जातक दृढदेही, दाँत तथा पेट का रोगी, मातृभक्त, अल्प सन्ततिवान्, गम्भीर, दानी होता है।

कन्या राशि में चन्द्रमा हो तो जातक सुन्दर, मधुरभापी, सदाचारी, घोर, विद्वान्, सुखी होता है।

तुला राशि में चन्द्रमा हो तो जातक आस्तिक, अन्नदाता, घनवान्, जमीन्दार, परोपकारी होता है।

वृश्चिक राशि में चन्द्रमा हो तो जातक नास्तिक, लोभी, वन्धुहीन, परस्त्रीरत होता है।

धनु राशि में चन्द्रमा हो तो जातक वक्ता, सुन्दर, शिल्पज्ञ, शत्रु विनाशक होता है।

मकर राशि में चन्द्रमा हो तो जातक प्रसिद्ध, धार्मिक, कवि, क्रोधी, लोभी, संगीतज्ञ होता है।

कुम्भ राशि में चन्द्रमा हो तो जातक उन्मत्त, सूक्ष्मदेही, मद्यपायी, आलसो, शिल्पी, दुखी होता है।

मीन राशि में चन्द्रमा  हो तो जातक शिल्पकार, सुदेही, शास्त्रज्ञ, धार्मिक, अतिकामी और प्रसन्नमुख  होता है।

hi_INHI