ज्योतिष ब्लॉग

हस्त नक्षत्र शांति

1 मिनट पढ़ें

दान -

हस्त नक्षत्र की शांति के लिए चांदी का दान करना चाहिए ।

रत्न -

मोती रत्न हस्त नक्षत्र के स्वामी चन्द्र ग्रह को बलवान बनाने के लिए पहना जाता है । मोती सीप के मुंह से प्राप्त होता है । इसका रंग सफेद से लेकर हल्का पीला, हलका नीला, हल्का गुलाबी अथवा हल्का काला भी हो सकता है । ज्योतिष लाभ की दृष्टि से इनमें से सफेद रंग उत्तम होता हैं ।

शुभ प्रभाव - मानसिक शांति तथा सुख सुविधाएं प्रदान करता है ।

धारण - मोती को दायें हाथ की अनामिका या कनिष्का उंगली में सोमवार को धारण करना चाहिए ।

व्रत  -

हस्त नक्षत्र के स्वामी चन्द्र ग्रह का व्रत 10 सोमवारों तक करना चाहिये । व्रत के दिन श्वेत वस्त्र धारण करना चाहिये । भोजन में बिना नमक के दही, दूध, चावल, चीनी और घी से बनी चीजें ही खाये । इस व्रत को करने से व्यापार में लाभ होता है । मानसिक कष्टों की शान्ति होती है । विशेष कार्य सिद्धि में यह व्रत पूर्ण लाभदायक होता है ।

मन्त्र -

जप संख्या – 5000

वैद मन्त्र -
ॐ विभ्राडवृहन्पिवतु सोम्यं मध्वार्य्युदधज्ञ पत्त व विहुतम
वातजूतोयो अभि रक्षतित्मना प्रजा पुपोष: पुरुधाविराजति ।
पौराणिक मंत्र -
सवितारहं वंदे सप्ताश्चरथ वाहनम् ।
पद्मासनस्थं छायेशं हस्तनक्षत्रदेवताम् ॥
नक्षत्र देवता मंत्र -
ॐ सावित्रे नमः ।
नक्षत्र नाम मंत्र -
ॐ हस्ताय नमः ।
पूजन -

हस्त नक्षत्र को अनुकूल बनाने के लिए रीठा के पौधे की पूजा की जाती है ।

इस लेख से आगे व्यक्तिगत मार्गदर्शन चाहिए?

व्यक्तिगत सलाह और समयबद्ध कदमों के लिए पंडित पवन कुमार शर्मा से परामर्श बुक करें।

परामर्श बुक करें
हस्त नक्षत्र शांति | Tarush Astro