ज्योतिष ब्लॉग

राहु-उपाय

1 मिनट पढ़ें

कुंडली में राहु ग्रह प्रतिकूल हो तो राहु ग्रह को अनुकूल बनाने के लिए उपाय -
दान -

काली भेड़, गोमेद, लोहा, कम्बल, सोने का नाग, तिलपूर्ण ताम्रपात्र का दान करने से राहु जनित दोष शान्त होते हैं ।

रत्न -

गोमेद रत्न राहु को बल प्रदान करने के लिए पहना जाता है । इसका रंग हल्के शहद रंग से लेकर गहरे शहद रंग तक होता है ।

शुभ प्रभाव - अकस्मात् ही कही से धन अथवा अन्य लाभ प्रदान कर सकता है ।

धारण - गोमेद रत्न को दायें हाथ की मध्यमा उंगली में शनिवार को धारण करना चाहिए ।

व्रत -

राहु का व्रत 18 शनिवारों तक करना चाहिये । काले रंग का वस्त्र धारण करना चाहिये । पात्र में जल, दूर्वा और कुशा अपने पास रख ले । जप के बाद इनको पीपल की जड़ में चढ़ा दे । भोजन में मीठा चूरमा, मीठी रोटी, समयानुसार रेवड़ी, और काले तिल से बने पदार्थ खाये । रात में घी का दीपक पीपल वृक्ष की जड़ में रख दिया करे । इस व्रत के करने से शत्रु का भय दूर होता है, राजपक्ष से विजय मिलती है, सम्मान बढ़ता है ।

मंत्र -
  1. वैदिक मन्त्र (जप संख्या - 18000)
ॐ कया नश्चित्र आ भुवदूती सदावृध: सखा ।
कया शचिष्ठया वृता ।।

2. बीज मंत्र (जप संख्या - 18000)

ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः

3. मूल मंत्र (जप संख्या - 18000)

ॐ राहवे नमः

4. तांत्रिक मंत्र (जप संख्या - 18000)

ॐ रां राहवे नमः

5. पौराणिक मंत्र (जप संख्या - 18000)

अर्घकाय महावीर्यं चंद्रादित्यविमर्दनम् । 
सिंहिकागर्भसंभूतं तं राहुं प्रणमाम्यहम् ॥
पूजन -

राहु ग्रह को अनुकूल बनाने के लिए दूर्वा की पूजा की जाती है ।

यन्त्र -
राहुयन्त्रम्
विश्वाष्टतिथ्यामनुसूर्यदिश्या खगामहीन्द्रैकदशांशकोष्ठे ।
विलिख्य यन्त्रं सततं विधार्यं राहोः कृतारिष्टनिवारणाय ॥
13814
13814
91611

इस लेख से आगे व्यक्तिगत मार्गदर्शन चाहिए?

व्यक्तिगत सलाह और समयबद्ध कदमों के लिए पंडित पवन कुमार शर्मा से परामर्श बुक करें।

परामर्श बुक करें
राहु-उपाय | Tarush Astro