ज्योतिष ब्लॉग

हस्त रेखा और रोग भाग -1

2 मिनट पढ़ें

हृदय रोग -

हृदय रेखा पर

  • काला , पीला दाग का चिन्ह हो
  • द्वीप का चिन्ह हो
  • मंगल पर्वत पर हृदय रेखा से पंख दार आकृति हो

धडकन संबन्धी रोग -

जीवन रेखा के अन्दर मंगल पर्वत एवं शुक्र पर्वत पर नकारात्म चिन्ह हो, जैसे- द्वीप , क्रॉस आदि और मस्तिष्क रेखा का रंग पीला है तो जातक को धड़कन सम्बन्धी बीमारी होती है।

फुफ्फुस (लंग्स) रोग -

  • मस्तिष्क रेखा श्रृंखलाकार (चैन) आकृति में हो।
  • शनि पर्वत पर श्रृंखलाकार रेखा हो

यक्ष्मा (T.B) रोग -

  • उँगलियों के नाखून ऊँचे और आगे की तरफ झुके हुए हो
  • मस्तिक रेखा के नीचे पंख के चिन्ह हो
  • जीवन रेखा पर नकारात्मक चिन्ह हो जैसे द्वीप आदि
  • उंगलियों में नाखून अंदर हो, टेड़े हो, टूटे हुए हो

खाँसी रोग (खास) -

  • हथेली का मध्य भाग छोटा हो
  • जीवन रेखा एवं मस्तिक रेखा दोष पूर्ण हो
  • शुक्र पर्वत से रेखा जीवन रेखा को काटती हुई उच्च मंगल क्षेत्र पर जाती हो तो ऐसे जातक को खाँसी सम्बन्धी रोग होता है

जलोदर रोग -

चन्द्र पर्वत पर नकारात्म चिन्ह हो जैसे द्वीप, नक्षत्र आदी तो जलोदर रोग होने कि संभावना होती है

गुर्दे (किडनी) रोग -

  • यदि दोनों हाथों में हृदय रेखा टूटी हो
  • मस्तिष्क रेखा और मंगल पर्वत पर दाग के चिन्ह हो

आंतों के रोग -

  • हथेली मुलायम हो
  • हाथ की रेखाएँ पीलापन लिए हो
  • नाखूनों में दाग हो
  • स्वास्थ्य रेखा टूटी हो तो जातक के आंतों से सम्बन्धित रोग होता है

अम्ल पित रोग -

  • चन्द्र पर्वत अत्यधिक उठा हो
  • चन्द्र पर्वत पर नकारात्मक चिन्ह हो

मस्तिष्क सम्बन्धी रोग -

मस्तिष्क रेखा पर अनेक छोटी-छोटी रेखाएँ आर-पार हो जातक के सिरदर्द या मस्तिष्क सम्बन्धी रोग होता है।

मृगी रोग -

  • अंगुलिया टेडी हो
  • अंगुलियाँ नुकीली हो
  • पर्वत दबे हो तो ऐसे जातक को मृगी रोग होता है

पागलपन का रोग -

  • चन्द्र पर्वत पर नकारात्मक चिन्ह हो
  • मस्तिष्क रेखा चन्द्र पर्वत की तरफ झुकी हो और लम्बी हो
  • चन्द्र पर्वत और शनि पर्वत दबा हो या अत्यधिक उठा हुआ हो
  • मध्यमा अँगुली विकृत हो
  • मस्तिष्क रेखा हथेली के आर-पार चली जाये और चन्द्र पर्वत पर x का चिन्ह हो

इस लेख से आगे व्यक्तिगत मार्गदर्शन चाहिए?

व्यक्तिगत सलाह और समयबद्ध कदमों के लिए पंडित पवन कुमार शर्मा से परामर्श बुक करें।

परामर्श बुक करें
हस्त रेखा और रोग भाग -1 | Tarush Astro